एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 11 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 11 नए मामले आए हैं जो एक दिन पहले आए मामलों से दो अधिक हैं। नए मामलों के सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,154 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 11 नए मामले आए

ईटानगर, 31 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 11 नए मामले आए हैं जो एक दिन पहले आए मामलों से दो अधिक हैं। नए मामलों के सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,154 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 10 और लोगों के कोविड-19 से उबरने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर बढ़कर 54,765 हो गई है। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 99.29 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 109 उपचाराधीन मरीज हैं।

तवांग जिले में सबसे अधिक 24 उपचाराधीन रोगी हैं। इसके बाद लोअर दिबांग घाटी में 18, ईस्ट सियांग में 16 और वेस्ट कामेंग में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 11,85,102 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिनमें शनिवार को 608 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य में संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 13,12,429 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).