देश की खबरें | त्रिपुरा में 11 विधायक सोमवार को लेंगे मंत्री के रूप में शपथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और आईपीएफटी के दो विधायकों सहित कुल 11 विधायक सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
अगरतला, 15 मई त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और आईपीएफटी के दो विधायकों सहित कुल 11 विधायक सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया को छोड़कर बिप्लब कुमार देब मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को नयी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।
देब सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री रहे जमातिया और आईपीएफटी के प्रमुख एनसी देबबर्मा के बीच मतभेद की खबरें हाल में सामने आई थीं।
राज्यपाल एसएन आर्य मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राजभवन में एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
साहा ने रविवार रात राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ जिष्णु देव वर्मा, एनसी देब बर्मा (आईपीएफटी), रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग (आईपीएफटी) राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर कल शपथ लेंगे।’’
साहा ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 12:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

