देश की खबरें | संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार: पंजाब पुलिस महानिदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी कार्यबल ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 26 अप्रैल पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी कार्यबल ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ''पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में चरणजीत सिंह और राजू शूटर द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।''

यादव ने बताया कि सितंबर 2023 में तरनतारन के ढोटियां गांव में इस गिरोह के सदस्यों ने एक बैंक को लूटने की कोशिश की थी और इस दौरान आरोपियों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

डीजीपी ने पोस्ट में बताया, ''तरनतारन के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए राजू शूटर को उसके साथियों ने उसे 16 अप्रैल, 2024 को भगाने की कोशिश की थी। ''

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती और मादक पदार्थ की तस्करी करने जैसे संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में बताया कि इन आरोपियों के पास से चार हथियार- तीन पिस्तौल, एक डबल बैरल बंदूक और 26 कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड