देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के थौबल, तेंगनौपाल और इंफाल पूर्व एवं इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 16 अप्रैल मणिपुर के थौबल, तेंगनौपाल और इंफाल पूर्व एवं इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रतिबंधित संगठन के अधिकतर सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। ये लोग कथित तौर पर जबरन वसूली के मामले में संलिप्त थे।
केसीपी (अपुनबा सिटी मेइती) के चार कार्यकर्ताओं को थौबल जिले के सालुंगफाम ममंग लीकाई से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस और तीन हथगोले बरामद किए गए।
पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के वेइथो चिरू से ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय बलों ने सोमवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह कस्बे के निकट सीमा पिलर संख्या 81 के पास से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ-के) के तीन कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।
मणिपुर में मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोगों की जान चली गईं हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

