देश की खबरें | अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चार बच्चों सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नदिया, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चार बच्चों सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापाड़ा से मंगलवार को पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि ये सभी लोग बांग्लादेश के खुलना जिले में बटियाघाटा पुलिस थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी बांग्लादेशी दो साल पहले भारत में घुसे थे और अहमदाबाद में रह रहे थे। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे नदिया सीमा के रास्ते बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में धनतला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

