देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में आभूषण की दुकानें लूटने की साजिश रच रहे हरियाणा के 11 अपराधी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो द्वारका के छावला इलाके में आभूषण की दुकानों को लूटने की साजिश रच रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो द्वारका के छावला इलाके में आभूषण की दुकानों को लूटने की साजिश रच रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये अपराधी अलग-अलग गिरोहों से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें पकड़ने के लिए मारे गए छापों के दौरान दो राइफल, एक डबल बैरल बंदूक, तीन देशी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और तीन वाहन जब्त किए गए।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस को 29 अक्टूबर की रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि "विभिन्न गिरोहों से जुड़े हरियाणा के अपराधी आभूषण की दुकानों को लूटने के लिए दीनपुर विस्तार क्षेत्र में नयी मस्जिद के पास आएंगे।"
हर्षवर्धन के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि "वे आभूषण की दुकानों को लूटने की साजिश रच रहे थे।"
हर्षवर्धन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (44), विजेंद्र (44), विजय सिंह गुर्जर (46), जगत ठाकुर (44), जितेंद्र कुमार (36), रामकेश (35), सौरभ (25), परमवीर नेहरा (32), महिपाल पंवार (30), अमित (32) और सुमित अंतिल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी आरोपी हिस्ट्री-शीटर हैं और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

