एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत 11 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाड़ी देशों में भेजकर वहां नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-126 पुलिस ने 11 लोगो को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से भारी संख्या में पासपोर्ट, मोबाइल, आधार कार्ड, नगदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह में कई अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है।

देश की खबरें | खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत 11 गिरफ्तार

नोएडा, आठ मई खाड़ी देशों में भेजकर वहां नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-126 पुलिस ने 11 लोगो को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से भारी संख्या में पासपोर्ट, मोबाइल, आधार कार्ड, नगदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह में कई अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता है।

मिश्रा ने बताया कि गिरोह के सदस्य वीजा, पासपोर्ट और टिकट समेत अन्य बातों का हवाला देकर बेरोजगार युवकों से 70 से 90 हजार रुपये लेते हैं और कुछ समय बाद ऑफिस बंद कर फरार हो जाते है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में रहने वाले युवकों के साथ आरोपियों ने ठगी की है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह का सरगना सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर बताता था कि खाड़ी देशों में कई पदों पर नौकरी निकली है और उनकी कंपनी की ओर से बेहद किफायती दामों में नौकरी के लिए विदेश भेजा जा रहा है।

नौकरी के इच्छुक युवक सोशल मीडिया से नंबर लेकर आरोपियों के पास कॉल करते थे तो उन्हें नोएडा स्थित ऑफिस बुला लिया जाता था। इसके बाद उनसे कई तरीके से रकम ऐंठ ली जाती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).