एजेंसी न्यूज

कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना से फरवरी में जुड़े 11.56 लाख नए सदस्य

इस संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को एक रपट जारी की।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना से फरवरी में जुड़े 11.56 लाख नए सदस्य
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से फरवरी में 11.56 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पहले जनवरी में ईएसआईसी में 12.19 लाख नए पंजीकरण हुए थे।

इस संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को एक रपट जारी की।

रपट के अनुसार 2018-19 के दौरान ईएसआई में 1.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े। सितंबर 2017 से फरवरी 2020 तक करीब 3.75 करोड़ नए लोगों ने ईएसआईसी की सदस्यता ली।

एनएसओ इस तरह की रपट अप्रैल 2018 से प्रकाशित कर रहा है। इसके लिए सितंबर 2017 के बाद के आंकड़े लिए जाते हैं।

एनएसओ की रपट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने वाले नए सदस्यों के आंकड़ों पर निर्भर होती है।

फरवरी में ईपीएफओ से 10.34 नए सदस्य जुड़े जो जनवरी में 10.71 लाख थे। सितंबर 2017 से फरवरी 2020 के दौरान ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या करीब 3.29 करोड़ रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).