जरुरी जानकारी | देश में 2022-23 में 10,993 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बने: सड़क मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में वित्त वर्ष 2022-2023 के दौरान 10,993 किलोमीटर नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए। यह सरकार के 12,500 किलोमीटर के लक्ष्य से 13.70 प्रतिशत कम है।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में वित्त वर्ष 2022-2023 के दौरान 10,993 किलोमीटर नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए। यह सरकार के 12,500 किलोमीटर के लक्ष्य से 13.70 प्रतिशत कम है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राजमार्ग निर्माण का आधिकारिक लक्ष्य 12,375 किलोमीटर रखा था।
वित्त वर्ष 2020-21 में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति रिकॉर्ड 37 किलोमीटर प्रतिदिन थी। यह वित्त वर्ष 2022-23 में कम होकर 30.11 किलोमीटर प्रति दिन रही।
देश में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की मुख्य रूप से जिम्मेदारी हैं।
मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया था। वर्ष 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

