एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,094 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,094 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

मुंबई, सात सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,094 नये मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,07,366 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,48,274 हो गई।

इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 869 मामले सामने आए थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,747 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके साथ ही, ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 79,52,049 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या वर्तमान में 7,043 है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में मुंबई प्रशासनिक क्षेत्र में सर्वाधिक 598 नये मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).