देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,093 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1,093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.34 लाख से अधिक हो गई। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,936 तक पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1,093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.34 लाख से अधिक हो गई। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,936 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में अब भी 10,743 लोग उपचाराधीन हैं। बुधवार को रोगियों की संख्या 10,770 थी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कुल 613 मामले सामने आए थे, जो बीते दो महीने में सबसे कम थे।

दिल्ली में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार को दिल्ली में कुल मृतकों की संख्या 3,907 थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,34,403 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 3,936 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई