देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस के 1,090 नये मामले, 52 संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 जुलाई मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में महानगर में 52 लोगों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी और देश की आर्थिक राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 6,033 हो गयी।

यह भी पढ़े | India-China Stand-Off: पेट्रोलिंग पॉइंट 14, 15, 17A पर पीछे हटीं चीनी सेना, पैंगोंग त्सो पर जल्द बैठक संभव- रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि इनमें से 40 रोगी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

शहर में शनिवार को जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हुई, उनमें से 33 की उम्र 60 साल से अधिक थी, वहीं चार की उम्र 40 से कम थी।

यह भी पढ़े | बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भारी बारिश के चलते पानी भरा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच शहर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 1,090 नये मामले सामने आये, वहीं 617 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

शहर में इस समय 23,071 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है।

अब तक महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,07,981 मामले सामने आये हैं जिनमें से 78,877 लोग संक्रमण से उबरकर स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू