देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 108 नए मामले, कुल संख्या 4,163 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,163 हो गए।

जियो

भुवनेश्वर, 16 जून ओडिशा में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,163 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आपदा मोचन बल के 16 कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, पिछले 24 घंटे के भीतर 10,215 लोग हुए ठीक; रिकवरी दर बढ़कर 52.47 फीसदी हुई: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 108 संक्रमितों में से 95 विभिन्न राज्यों से लौटे लोग हैं, जिन्हें आने के साथ ही पृथक केन्द्रों में ठहरा दिया गया था। वहीं अन्य 13 संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाते समय संक्रमित पाए गए गए। यह नए मामले राज्य के 15 जिलों में सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इनमें ओडिशा पुलिस दमकल सेवा के 16 कर्मी भी शामिल है। चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण मची तबाही से निपटने के लिए इन्हें पश्चिम बंगाल भेजा गया था और आने के बाद ही उन्हें पृथक ठहरा दिया गया था। इसके साथ आपदा मोचन बल के कुल 174 कर्मी अभी तक संक्रमित पाए गए है।

यह भी पढ़े | वही बदनाम गलवान घाटी जहां 1962 में भी चीन दिया था भारत को धोखा, फिर दोहराई कायराना हरकत....

अधिकारी ने बताया कि 4163 में से 1295 लोगों का इलाज जारी है और 2854 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं तीन लोगों की संक्रमित होने के बाद जान जा चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग अभी तक 2,05,501 लोगों की जांच कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी