देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,070 नए मामले सामने आए, छह और रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,070 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,310 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 15 नवंबर गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,070 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,310 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि छह और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,803 हो गई है। रविवार को अहमदाबाद में तीन तथा राजकोट, सूरत एवं वड़ोदरा में एक-एक कोविड-19 मरीज की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन इतनी रैलियां नहीं हुई: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के अनुसार रविवार को 1,001 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.30 फीसदी हो गयी है। राज्य में अबतक 1,71,932 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोविड-19 के 12,575 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अहमदाबाद में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 219 नये मरीज सामने आये तथा सूरत में 187, राजकोट में 150 और वड़ोदरा में 140 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

राज्य में पिछले 24 घंटे में 49,842 परीक्षण हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोविड-19 की 68,37,282 जांच हो चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव में तथा नागर हवेली में संक्रमितों की संख्या 3263 हो गयी जिनमें 3242 स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\