देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 10,665 नए मामले, संक्रमण दर 11.88 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,665 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 11.88 प्रतिशत हो गई है।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,665 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 11.88 प्रतिशत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 महामारी से आठ मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 25,121 हो गई। दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 14,74,366 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 5,481 मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मामलों की तुलना में लगभग आधे थे। कोविड-19 के मामले तेज गति से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।
विभाग के मुताबिक, पिछले साल 12 मई को संक्रमण के 13,287 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, संक्रमण दर पिछले साल 14 मई के बाद से उच्च स्तर पर रही जोकि तब 12.40 प्रतिशत रही थी।
विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14.25 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शहर में इस महीने अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि गत दिसंबर में नौ, नवंबर में सात, अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी।
इसके मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में केवल दो दिन में कोविड मरीजों की संख्या सोमवार के 342 के मुकाबले बुधवार को बढ़कर 708 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

