एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आए, 78 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आए, 78 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों कुल संख्या बढ़कर 1,56,463  हो गई है।

आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 फरवरी तक 21,22,30,431 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,78,685 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 78 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 18, केरल के 16 और पंजाब के 15 मृतक शामिल हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,56,463 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,806, तमिलनाडु के 12,466, कर्नाटक के 12,299, दिल्ली के 10,901, पश्चिम बंगाल के 10,251, उत्तर प्रदेश के 8,716 और आंध्र प्रदेश के 7,167 मृतक शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).