देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, पंजाब में एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 875 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 875 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से मौत का एक नया मामला सामने आया है।
पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।
पांच दिसंबर के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे।
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 लोगों की मौत हुई थी।
देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
प्रीति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

