देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1038 नए मामले सामने आये, 10 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1038 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,35,369 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 24 दिसंबर मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1038 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,35,369 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,524 हो गयी है।
राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और जबलपुर, सागर, होशंगाबाद एवं कटनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 851 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 563, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 237 एवं ग्वालियर में 193 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 351 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 218 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,35,369 संक्रमितों में से अब तक 2,21,169 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 10,676 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 1,118 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

