देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,030 नए मामले, 20 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,030 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,60,188 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 18 अक्टूबर मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,030 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,60,188 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 20 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2,773 हो गयी है।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: जबलपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार.
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, ग्वालियर में तीन, इन्दौर, बैतूल एवं जबलपुर में दो-दो और खरगोन, धार, सतना, दमोह, मंदसौर, खंडवा एवं सिवनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 657 लोगों की मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 448, उज्जैन में 97, सागर में 117, जबलपुर में 193 एवं ग्वालियर में 151 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 215 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये हैं, जबकि भोपाल में 203, जबलपुर में 62 एवं ग्वालियर में 40 नये मामले सामने आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,60,188 संक्रमितों में से अब तक 1,44,134 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,281 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को 1,427 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

