एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,226 नए मामले, 337 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 10,226 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 337 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,226 नए मामले, 337 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 10,226 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 337 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,64,615 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 41,196 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को पूछताछ के लिए लाया गया रांची, गुजरात के कच्छ जिले से किया गया था गिरफ्तार: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में स्वस्थ हुए 13,714 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही यहां संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 13,30,483 हो गई है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,92,459 है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, यहां जानें कैंडिडेट नाम.

उन्होंने बताया कि अबतक 79,14,651 नमूनों की जांच की गई है।

मुंबई शहर में संक्रमण के 2,119 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 2,36,721 पहुंच गया और 46 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई।

वहीं पुणे शहर में संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 1,66,930 पहुंच गया और 54 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).