एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,166 नए मामले, 53 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से 53 और लोगों की मौत हो गई तथा 10,166 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,166 नए मामले, 53 लोगों की मौत

भोपाल, 15 अप्रैल मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से 53 और लोगों की मौत हो गई तथा 10,166 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ बृहस्पतिवार को प्रदेश में 53 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4365 हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 10,166 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,73,518 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 3970 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 55,694 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के 1693 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1637, ग्वालियर में 595, जबलपुर में 653 एवं उज्जैन में 267 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 3,73,518 संक्रमितों में से अब तक 3,13,459 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).