एजेंसी न्यूज

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 1,008 की मौत, कुल मामले बढ़कर 31,787 हुएः स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 1,008 की मौत, कुल मामले बढ़कर 31,787 हुएः स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,008 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,787 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,796 मरीज ठीक हो गए हैं और एक मरीज देश से चला गया था। वहीं 22,982 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है।

संक्रमित हुये मरीजों में कुल मामलों में 111 विदेशी भी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 71 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच पांच, पश्चिम बंगाल में दो मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,008 मौतों में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 119, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 36 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है।

तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण मौत हुयी है।

बीमारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े बुधवार शाम को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 9,318 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,561, राजस्थान में 2,364, उत्तर प्रदेश में 2,115 और तमिलनाडु में 2,058 लोग संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,332 और तेलंगाना में 1,012 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 725, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 532, केरल में 486, बिहार में 383 और पंजाब में 322 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 310 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 119 मामले हैं। झारखंड में 105 और उत्तराखंड में 54 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।

चंडीगढ़ में 56 मामले हैं तो हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हुए हैं। छत्तीसगढ़ और असम में 38-38 लोग संक्रमित हुए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 22 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं।

मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों से आंकड़े मिलने के समय में अंतर के कारण राज्यों की सूची में दिये गये आंकड़े, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से भिन्न हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).