एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 1007 नए मामले सामने आए, 21 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,007 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 21 और मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में महामारी के हालात में स्थिरता आई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गई है जबकि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 1007 नए मामले सामने आए, 21 और मरीजों की मौत
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

पटना, पांच जून बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,007 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 21 और मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में महामारी के हालात में स्थिरता आई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गई है जबकि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 7,12,197 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6,97,229 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक कुल 5,340 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,627 रह गई है जबकि अप्रैल में यह संख्या करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई थी। मई के मध्य से अबतक राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर में करीब 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए पांच मई से ही लॉकडाउन एवं पाबंदियां लागू हैं।

वहीं टीकाकरण की बात करें तो बिहार में अबतक 1.10 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 12:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).