देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नए मामले, 12 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,34,331 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 23 दिसंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,34,331 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,514 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल में दो और ग्वालियर, खरगोन, सागर, रतलाम, विदिशा, बैतूल एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 847 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 561, उज्जैन में 101, सागर में 146, जबलपुर में 236 एवं ग्वालियर में 193 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 364 नये मामले इंदौर जिले में जबकि भोपाल में 156 नये मामले सामने आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,34,331 संक्रमितों में से अब तक 2,20,051 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं जबकि 10,766 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

