एजेंसी न्यूज

दो ट्रकों में छिप कर बिहार जा रहे 100 प्रवासी पकड़े गए,ट्रक चालक गिरफ्तार

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दो ट्रकों में छिप कर बिहार जा रहे 100 प्रवासी पकड़े गए,ट्रक चालक गिरफ्तार
जमात

नयी दिल्ली, 10मई दिल्ली पुलिस ने दो ट्रकों में छिप कर बिहार जा रहे कम से कम 100 प्रवासी कामगारों को पकड़ा है और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इन लोगों को अवैध तरीके से ले जाने के आरोप में दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन ट्रकों को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास से शनिवार रात को पकड़ा गया था। एक ट्रक में 63 प्रवासी सवार थे वहीं दूसरे ट्रक में 34 लोग सवार थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व)आरपी मीणा ने बताया कि ट्रक चालक उपेन्द्र सिंह यादव ट्रक का मालिक भी है और वह प्रवासियों को लखीसराय जिले ले जा रहा था वहीं दूसरे ट्रक का चालक धर्मेद्र कुमार यादव 34 प्रवासियों को मधुबनी ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दूसरे ट्रक का मालिक वाहन में नहीं था।

मीणा ने बताया कि वाहन चालकों ने आर के पुरम और ओखला फेज-1 में झुग्गी बस्तिओं में रहने वाले इन प्रवासियों को ले जाने के बदले इनसे पैसा लिया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नोएडा के उनके समकक्षों ने वाहनों का पता लगाने में उनकी मदद की। प्रवासियों को उनकी झुग्गियों में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू बंद के बीच प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटने के प्रयास कर रहे हैं और पैदल, साइकिल पर या कोई भी साधन पकड़ कर राज्यों की ओर निकल रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).