जरुरी जानकारी | बिना दावे वाली जमाओं के निपटान के लिए 100 दिनों तक चलेगा अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि देश के हरेक जिले में बैंक बिना दावे वाली जमा के शीर्ष 100 खातों का निपटान करने के लिए 100 दिनों तक एक विशेष अभियान चलाएगा।
मुंबई, 12 मई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि देश के हरेक जिले में बैंक बिना दावे वाली जमा के शीर्ष 100 खातों का निपटान करने के लिए 100 दिनों तक एक विशेष अभियान चलाएगा।
आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा कि बैंकों का यह अभियान एक जून, 2023 से शुरू होगा।
बैंक खातों में 10 साल तक निष्क्रिय पड़ी हुई राशि को बिना दावे वाली जमा राशि कहा जाता है। लंबे समय तक दावा नहीं किए जाने पर बैंक इन खातों को रिजर्व बैंक के 'जमाकर्ता शिक्षण एवं जागरूकता' कोष में स्थानांतरित कर देते हैं।
इस तरह के खातों के निपटान के लिए देश के हरेक जिले में सभी बैंक 100 अग्रणी खातों को चिह्नित करेंगे। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा।
आरबीआई ने हाल ही में बिना दावे वाली जमाओं के निपटारे के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की भी घोषणा की थी।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)