एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खारकीव (यूक्रेन), छह अक्टूबर (एपी) उत्तर पूर्वी यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खारकीव (यूक्रेन), छह अक्टूबर (एपी) उत्तर पूर्वी यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हमले में कम से कम 52 नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह हमला युद्ध के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।

एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने शुक्रवार सुबह हुए इस हमले के बाद आपात दलों को इमारत के मलबे से बच्चे के शव को बाहर निकालते हुए देखा। बच्चे ने स्पाइडर मैन के डिजाइन वाला पायजामा पहना हुआ था।

आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि हमले में लड़के की दादी की भी मौत हो गई और 11 महीने का बच्चा घायल हो गया।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि हमले में कुल मिलाकर 30 लोग घायल हुए हैं तथा बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि क्रेमलिन की सेना ने हमले में दो इस्कंदर मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जो पिछले दिन ह्रोज़ा गांव पर हुए हमले के समान था, जिसमें 52 लोग मारे गए थे।

ह्रोज़ा में, स्थानीय कब्रिस्तान के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मारे गए लोगों की कब्रें तैयार करने के लिए पेड़ों और घास को काट दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).