विदेश की खबरें | वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों के धावे में 10 फलस्तीनी मारे गये, 100 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सैनिकों के गिरफ्तारी के लिए किए गए इस धावे ने एक इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया और कई दुकानों की दीवारें गोलियों से छलनी हो गईं। इसे वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में करीब एक साल में सबसे भीषण लड़ाई बताया जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सैनिकों के गिरफ्तारी के लिए किए गए इस धावे ने एक इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया और कई दुकानों की दीवारें गोलियों से छलनी हो गईं। इसे वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में करीब एक साल में सबसे भीषण लड़ाई बताया जा रहा है।

फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि मारे गये 10 लोगों में 72 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है, जबकि 102 लोग घायल हो गये।

उल्लेखनीय है कि एक यहूदी उपासनागृह में एक घातक फलस्तीनी हमले के बाद पिछले महीने इसी तरह का एक अभियान चलाया गया था।

इस बीच, हमास चरमपंथी समूह ने चेतावनी दी है कि ‘‘इसका धैर्य जवाब दे रहा है।’’

इजराइली सेना ने कहा कि उसने तीन वांछित चरमपंथियों को गिरफ्तार करने के लिए शहर में प्रवेश किया और एक ठिकाने पर उनकी मौजूदगी का पता लगाया। वे तीनों वेस्ट बैंक में पिछली गोलीबारी की घटना में संदिग्ध थे।

इजराइली सेना ने कहा कि इसने इमारत को घेर लिया और इन व्यक्तियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन इसके बजाय उन्होंने गोलीबारी की। जवाबी गोलीबारी में वे तीनों मारे गये।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 102 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत नाजुक है। फलस्तीनी चरमपंथी समूहों ने दावा किया कि मृतकों में शामिल तीन लोग उनके सदस्य हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि इजराइली सैनिक नबल्स में अभियान चला रहे हैं और सेना के कई वाहनों से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

पिछले महीने, उत्तरी वेस्ट बैंक में इसी तरह के एक धावे में इजराइली सैनिकों ने 10 चरमपंथियों को मार गिराया था।

गाजा पट्टी में, सत्तारूढ़ हमास चरमपंथी समूह के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने धमकी देते हुए कहा, ‘‘गाजा में प्रतिरोध वेस्ट बैंक में हमारे लोागें के खिलाफ दुश्मन के अपराध बढ़ने को व्यक्त करता है। और हमारा धैर्य जवाब दे रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\