केरल में कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आये
इनमें से तीन लोग मामल्लापुरम से, वायनाड और पलक्कड जिलों से दो-दो और कोट्टायम, कन्नूर तथा कोझीकोड जिलों से एक-एक मामले शामिल हैं।
तिरूवनंतपुरम, 13 मई केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले बुधवार को सामने आये। इनमें चार लोग विदेश से आये हैं। इसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ कर 41 हो गई है।
इनमें से तीन लोग मामल्लापुरम से, वायनाड और पलक्कड जिलों से दो-दो और कोट्टायम, कन्नूर तथा कोझीकोड जिलों से एक-एक मामले शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में कई दिनों तक कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं, या फिर नये मामले एकल अंक में दर्ज किये गये थे।
सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार संक्रमित लोग विदेश से आये हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में 490 लोग संक्रमण का इलाज होने के बाद स्वस्थ हो गये और 41 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राज्य में बुधवार को एक भी हॉटस्पॉट (कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यधिक मामलों वाला स्थान) नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

