उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोविड-19 के 10 नये मामले
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए हैं। इस तरह जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इनमें से ज्यादातर प्रवासी कामगार हैं।
बहराइच (उप्र), 18 मई उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को 10 और मामले सामने आने के बाद जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए हैं। इस तरह जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इनमें से ज्यादातर प्रवासी कामगार हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1,724 लोगों के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 1,596 नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 58 लोग संक्रमित हैं। अभी 70 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
सिंह ने बताया कि गत 15 मई को मार्ग दुर्घटना में घायल प्रवासी मजदूरों में से दो मजदूर भी कोरोना संक्रमित हैं। इन मजदूरों का इलाज करने वाली मेडिकल टीम को घर में ही अलग किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें पृथकवास में भेजा जा रहा है।
सिंह ने बताया कि संक्रमण के नये मामलों के आधार पर निषिद्ध जोन बनाए जा रहे हैं। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 के एल-1 श्रेणी अस्पतालों में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

