एजेंसी न्यूज

पंजाब में संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 1,924 पर पहुंचा

पिछले कई दिनों में यह एक दिन में संक्रमण के मामलों की सबसे कम संख्या है।

पंजाब में संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 1,924 पर पहुंचा
जमात

चंडीगढ़, 13 मई पंजाब में बुधवार को 10 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,924 हो गई।

पिछले कई दिनों में यह एक दिन में संक्रमण के मामलों की सबसे कम संख्या है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 29 मरीजों को कोविड-19 के संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब 200 हो गई है।

राज्य में 1,692 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में कहा में गया है कि नये मामलों में पांच लुधियाना के ,दो रुपनगर के, एक-एक जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, अमृतसर में कोविड-19 के सबसे अधिक 297 मामले हैं। इसके बाद जालंधर में 198, तरनतारन में 158, लुधियाना में 148, गुरदासपुर में 122, एसबीएस नगर में 103, मोहाली में 102, पटियाला में 99, होशियारपुर में 92, संगरूर में 88, मुक्तसर में 65, मोगा में 59, रूपनगर में 58, फतेहगढ़ साहिब में 55, फरीदकोट में 46, फिरोजपुर में 44, फजिल्का में 41,बठिंडा में 40, मनसा में 32, पठानकोट में 29, कपूरथला में 27 और बरनाला में 21 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).