गोवा में संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये, कुल मामले 36 हुए
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि नये मरीजों में नौ वे व्यक्ति हैं जो मुम्बई से एक ट्रेन में रविवार को गोवा आये थे। साथ ही, इसमें वह महिला भी शामिल है जो अपनी कार में इस तटवर्ती राज्य आयी और उसे वास्को में पृथक किया गया है।
, पणजी, 18 मई गोवा में कोविड-19 के 10 और मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई जिनका अभी इलाज चल रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी दी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि नये मरीजों में नौ वे व्यक्ति हैं जो मुम्बई से एक ट्रेन में रविवार को गोवा आये थे। साथ ही, इसमें वह महिला भी शामिल है जो अपनी कार में इस तटवर्ती राज्य आयी और उसे वास्को में पृथक किया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रूनैट (त्वरित) जांच में सभी 10 व्यक्ति संक्रमित पाये गए।
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार मुम्बई-गोवा ट्रेन में यहां पहुंचे करीब 456 यात्रियों की रविवार से दक्षिण गोवा जिले के मडगांव के हॉस्पिसियो अस्पताल में स्थापित प्रयोगशाला में जांच की गई है।
रविवार तक राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 26 थी जिनका इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार सुबह 10 नये मामले सामने आये, इससे ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई।
राणे ने कहा, ‘‘सभी 36 मरीजों को मडगाांव में विशेष कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मुम्बई-गोवा ट्रेन के 12 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।’’
इससे पहले दिल्ली-तिरुवनंतपुरम राजधानी ट्रेन में शनिवार को गोवा की यात्रा करने वाले छह यात्री संक्रमित पाये गए थे।
एक मई को गोवा को तब ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया था जब राज्य में पहले पाये गए कोविड-19 के सभी सात मरीज ठीक हो गए थे।
हालांकि इस तटवर्ती राज्य में पिछले कुछ दिनों में मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को दावा किया कि राज्य में अब तक कोविड-19 का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

