एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 20 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में दुलेड़ गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिला बल, डीआरजी सुकमा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली और मेट्टामुड़े गांव की ओर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज जब सुरक्षाबल के जवान दुलेड़ गांव के जंगल में थे तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबल के जवानों को देखकर वहां से भागने लगे।

उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 10 लोगों को पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का (38) भी है जिसके सिर पर एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).