एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डल्लेवाल के समर्थन में 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठे, एक अनशनकारी को खून की उल्टी हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर शनिवार को 10 और किसानों ने आमरण अनशन शरू किया जिसके बाद अनशनकारी किसानों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी।

देश की खबरें | डल्लेवाल के समर्थन में 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठे, एक अनशनकारी को खून की उल्टी हुई

जींद,18 जनवरी पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर शनिवार को 10 और किसानों ने आमरण अनशन शरू किया जिसके बाद अनशनकारी किसानों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी।

किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा, ''खनौरी सीमा बिंदु पर तीन दिन पहले 111 किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को समर्थन देते हुए अनशन की घोषणा की थी और आज से 10 और किसानों ने आमरण अनशुन शुरू किया है।''

कोटड़ा ने कहा कि पहले से अनशन कर रहे किसानों में शामिल एक आंदोलनकारी की शनिवार को सेहत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगीं।

शनिवार को अनशन शुरू करने वाले किसानों ने कहा कि वे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से प्रेरणा लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों के लिए बलिदान दे रहे डल्लेवाल के दिखाए इस संघर्ष के रास्ते पर चलने को तैयार हैं।

वहीं, आमरण अनशन के 54वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत में और गिरावट आई। किसान नेता कोटड़ा ने बताया कि डल्लेवाल की तबीयत और खराब हो गयी है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल बृहस्पतिवार रात से उल्टियां कर रहे हैं। कोटड़ा ने कहा कि चिकित्सक डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

कोटड़ा ने बताया कि डल्लेवाल के समर्थन में तीन दिन पहले अनशन शुरू करने वाले 111 किसानों में शामिल बादल पुत्र गुरप्रीत की भी तबियत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगीं। किसान नेता ने कहा कि 45 वर्षीय बादल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).