देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और 10 लोगों की मौत, 5,105 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,105 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,63,793 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में और 10 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2,926 हो गई।
जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,105 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,63,793 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में और 10 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2,926 हो गई।
राज्य में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 31,986 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 5,105 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,63,793 हो गई है जिसमें 31,986 रोगी उपचाराधीन है।
बीते चौबीस घंटे में राज्य में उदयपुर में 864, जोधपुर में 666, जयपुर में 648, कोटा में 632, भीलवाड़ा में 302, अलवर में 180, राजसमंद में 178, अजमेर में 167, डूंगरपुर में 161, सवाईमाधोपुर में 146, सिरोही में 134, बीकानेर में 113, जालौर में 86, पाली में 68 नये संक्रमित मिले हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 1015 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,28,881 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में जोधपुर –राजसमंद में दो-दो, बूंदी-बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, सीकर में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई इससे राज्य में अब तक कुल 2926 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 534, जोधपुर में 321, अजमेर में 232, कोटा में 178, बीकानेर में 169, उदयपुर में 147, भरतपुर में 120,पाली में 113 और सीकर में 104 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

