देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, कौशाम्बी और फिरोजाबाद जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई।

फतेहपुर/कौशाम्बी/फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, कौशाम्बी और फिरोजाबाद जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई।

कौशाम्बी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुड़िया डोली गांव में खेत में धान की रोपाई के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से रुकमा (12) नामक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव निवासी मूरत ध्वज (50) साइकिल से दवा लेने पुरखास बाजार जा रहा था। रास्ते में बारिश होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे रूक गया। उसी समय पेड़ पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मूरत ध्वज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी रामचंद्र (32) की भी खेत में घास काटते वक्त गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टिकरी नागी गांव में धान की रोपाई करते समय मयंक सिंह (15) पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

फतेहपुर जिले में रविवार को अलग-अलग जगहों हुए वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नागेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि रविवार को दिन के करीब ढाई बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान हुए वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की चपेट में आकर कौंडर गांव की सोनिया (54), सरकंडी गांव के मजरा दलेवा का डेरा की रहने वाली मथुरा (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी प्रकार, बकेवर थाने के आलमपुर गांव की शिवकली (60) आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर राजस्व अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उधर, फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले में दोपहर में हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद के नगला उमर निवासी 50 वर्षीय हेमराज और रामसेवक (40) बारिश से बचने के लिए खेत में नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी, आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में शिकोहाबाद क्षेत्र के ही नगला चाटं निवासी अमर सिंह (60) की भी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि सभी जगह नुकसान का आकलन के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं। आकलन होने के बाद शासन के निर्देश पर मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू