विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने बताया कि बस चालक (58) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेसनॉक थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने बताया कि बस चालक (58) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेसनॉक थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने चालक के खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आरोप लगाने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी है।’’
सिडनी के उत्तर में ग्रेटा शहर में वाइन कंट्री ड्राइव पर गोल चक्कर पर रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि 25 लोग हादसे में घायल हो गए और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य 18 लोग सुरक्षित हैं।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों का शुक्रिया अदा किया और पीड़ितों तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)