देश की खबरें | हरियाणा के 10 किसानों ने डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए खनौरी आंदोलन स्थल पर 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

चंडीगढ़, 17 जनवरी किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए खनौरी आंदोलन स्थल पर 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

डल्लेवाल के अलावा पंजाब के 111 किसान पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं।

पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि हरियाणा के हिसार, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के 10 किसानों ने शुक्रवार को आमरण अनशन शुरू किया।

किसान नेता ने कहा, "आज देश का किसान डल्लेवाल जी के दिखाए रास्ते पर चलकर अपना बलिदान देने के लिए तैयार है। देश का किसान समझता है कि डल्लेवाल जी अपनी जमीन, खेती और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए 53 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।"

इस बीच, किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल की तबीयत "बिगड़ रही है" और बृहस्पतिवार की रात को उन्हें तीन-चार बार उल्टियां हुईं। वह केवल 150-200 मिलीलीटर पानी ही पी पा रहे हैं।

किसानों ने पहले कहा था कि डल्लेवाल का पानी पीना कम हो गया है और जब भी वह पानी पीते हैं, उन्हें उल्टी हो जाती है। उन्होंने अपने अनशन के दौरान कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें केंद्र सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को मानने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली तक मार्च करने से रोक दिया था।

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\