देश की खबरें | ब्रिटिश जल क्षेत्र से पकड़े गए तमिलनाडु के 10 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक को सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के करीब 10 मछुआरों को रविवार को भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया गया जिन्हें इस महीने की शुरुआत में हिंद महासागर में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किया गया था।

तिरुवनंतपुरम, 17 दिसंबर तमिलनाडु के करीब 10 मछुआरों को रविवार को भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया गया जिन्हें इस महीने की शुरुआत में हिंद महासागर में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किया गया था।

मछुआरों पर मुकदमा चलाया गया और उन पर 60,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया था।

रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि मछुआरे बीआईओटी के पास लगभग 230 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने के क्षेत्र में गए थे। बीआईओटी 58 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जो समुद्र के लगभग 6,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है। यह क्षेत्र एक ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र है, जो पूर्वी अफ्रीका और इंडोनेशिया के बीच लगभग आधे रास्ते में स्थित है और इसका नियंत्रण ब्रिटेन के पास है।

बयान के अनुसार, मछुआरों को छह दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीआईओटी में मुकदमा चलाया गया और 60,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में 14 दिसंबर को विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय के हिंद महासागर निदेशालय को सूचना दी गई।

इसमें कहा गया है कि जुर्माना नहीं चुकाने पर मछुआरों की नाव जब्त कर ली गई है और चालक दल के 10 सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। मछुआरों के पास जुर्माना भरने के लिए 12 दिसंबर से 11 जनवरी 2024 तक 30 दिन का समय है।

बयान में कहा गया है कि मछुआरों को बीआईओटी के गश्ती जहाज ‘ग्रैम्पियन एंड्योरेंस’ पर विझिंजम लाया गया और समुद्र में भारतीय तटरक्षक जहाजों ‘अर्नवेश’ और ‘सी 427’ को सौंप दिया गया।

अभिषेक गोला

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\