विदेश की खबरें | उत्तरी अफगानिस्तान में हमले में हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रवक्ता तारिक आरियान ने उत्तरी बगलान प्रांत के बगलान मरकजी जिले में संगठन के शिविर पर मंगलवार रात हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान ने हमले से किसी भी तरह के संबंध से फौरन इनकार किया।
प्रवक्ता तारिक आरियान ने उत्तरी बगलान प्रांत के बगलान मरकजी जिले में संगठन के शिविर पर मंगलवार रात हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान ने हमले से किसी भी तरह के संबंध से फौरन इनकार किया।
हालो ट्रस्ट वैश्विक मीडिया प्रबंधक, लुई वॉगन ने कहा कि पास के खदान क्षेत्र में काम समाप्त करने के बाद संगठन के 110 स्थानीय कर्मचारी शिविर में मौजूद थे जब “अज्ञात सशस्त्र समूह’’ ने उन पर गोलियां चला दीं। बयान में कहा गया कि उनके 16 कर्मी घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामला समन्वय कार्यालय ने एक बयान में इस हमले को “नृशंस” करार दिया और कहा कि “सहायक कर्मचारी और मानवीय संगठन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत संरक्षित हैं।’’
संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि देश में संघर्षों के और शहरीकृत होने तथा सशस्त्र समूहों की संख्या बढ़ने से देश में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।
अफगानिस्तान उन कई देशों में से एक है जिसके क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बम एवं बारूदी सुरंगों से पटा पड़ा है। इनमें से अधिकतर को चरमपंथियों ने सरकारी सैन्य काफिलों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया था। लेकिन इनमें नागरिकों के हताहत होने की घटनाएं बहुत आम हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने बार-बार मांग की है कि सरकारी बल और तालिबान दोनों ही असैन्य नागरिकों को बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतें।
हालो ट्रस्ट अफगानिस्तान में बारूदी सुरंगों को हटाने वाले कई संगठनों में से एक है जो उन सुरंगों को निष्क्रिय करता है जिसमें विस्फोट न हुआ हो।
इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तकनीकी समस्या के कारण एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पूर्वी मैदान वरदाक प्रांत में हुई दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
बहरहाल, तालिबान ने एक अलग बयान में दावा किया कि मैदान वरदाक के जगहातु जिले में हेलिकॉप्टर पर उसने हमला किया क्योंकि वह हेलिकॉप्टर युद्ध के मैदान में सुरक्षा बलों को मदद पहुंचा रहा था। रक्षा मंत्रालय ने तालिबान के दावे का खंडन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

