देश की खबरें | जहरीली शराब से 10 की मौत:ईंट भट्ठा मालिकों से मजदूरों का आगाह करने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला प्रशासन ने सभी ईट भट्ठा मालिकों से कहा है कि वे अपने यहां कार्यरत मजदूरों को इस बात से आगाह करें कि पुलिस की छापेमारी के डर से शराब व्यापारियों द्वारा नहरों और सुनसान इलाकों में फेंकी गयी शराब का वे इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता हैं ।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

जिला प्रशासन ने सभी ईट भट्ठा मालिकों से कहा है कि वे अपने यहां कार्यरत मजदूरों को इस बात से आगाह करें कि पुलिस की छापेमारी के डर से शराब व्यापारियों द्वारा नहरों और सुनसान इलाकों में फेंकी गयी शराब का वे इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता हैं ।

कई गांवों में ग्रामीणों को किसी भी तरह की फेंकी गयी शराब से सावधान रहने की चेतावनी देने वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया था कि जिले के रोहेरा गांव में नहर में फेंकी गई कथित जहरीली शराब पीने के कारण तीन और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या नौ हो गई । पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह अकबराबाद थाना क्षेत्र के कोड़ियागंज में एक अन्‍य ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की कथित तौर पर नकली शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस के मताबिक यह शराब उसी नहर में एक टोकरे में तैर रही थी जो बुधवार को रोहेरा के मजदूरों को मिली थी।

दस मजदूरों की मौत जिले में शराब से होने वाली मौतों की यह दूसरी घटना हैं, जबकि पहली घटना में इससे पहले 28 मई को अवैध शराब के सेवन से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई थी।

दो जून को जहरीली शराब की त्रासदी में महिलाओं सहित सभी पीड़ित बिहार के हैं । ये बिहार के 120 प्रवासी श्रमिकों के एक समूह से हैं जो इन ईंट भट्ठों में काम करते है और पास ही बनी अस्थायी झोंपड़ियों में रहते हैं ।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक डॉक्टर हारिस मंजूर ने शनिवार को बताया कि पिछले दो दिनों में ही आठ लोगो की मौत हुई हैं जबकि 37 लोगो का अभी भी इलाज चल रहा हैं ।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\