देश की खबरें | कोलकाता में सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 7 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई व सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने जानकारी दी।

कोलकाता, चार फरवरी कोलकाता में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई व सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने जानकारी दी।

बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से के चिनार पार्क इलाके में स्थित लोकनाथ मंदिर के पास एक निजी बस ने दोपहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल को टक्कर मार सवार को कुचल दिया जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "मोटरसाइकिल चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस के चालक और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।"

उन्होंने आगे बताया कि बागुईआटी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में हेस्टिंग्स क्षेत्र में एक निजी बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो देने से दो वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें करीब सात लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है और धुलागढ़-न्यू टाउन मार्ग की बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, "सुबह करीब 10 बजे हावड़ा जिले से कोलकाता जा रही बस, विद्यासागर सेतु की पहुंच वाली सड़क से नीचे उतरने के क्रम में चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने से आगे चल रही एक निजी कार और मिनी मेटाडोर से टकरा गई, जिससे मालवाहक वाहन सड़क पर पलट गया।"

उन्होंने बताया कि घायल लोग बस और निजी कार में सवार यात्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर