जरुरी जानकारी | इंफोसिस और लिबर्टी ग्लोबल के बीच 1.6 अरब डॉलर का समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वीडियो, ब्रॉडबैंड एवं संचार क्षेत्र की कंपनी लिबर्टी ग्लोबल और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को 1.5 अरब यूरो (करीब 1.63 अरब डॉलर) के बहु-वर्षीय समझौते की घोषणा की जिसमें लिबर्टी ग्लोबल के डिजिटल मनोरंजन व संपर्क मंचों का विस्तार किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त वीडियो, ब्रॉडबैंड एवं संचार क्षेत्र की कंपनी लिबर्टी ग्लोबल और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को 1.5 अरब यूरो (करीब 1.63 अरब डॉलर) के बहु-वर्षीय समझौते की घोषणा की जिसमें लिबर्टी ग्लोबल के डिजिटल मनोरंजन व संपर्क मंचों का विस्तार किया जाएगा।

एक बयान के मुताबिक, इंफोसिस शुरुआती पांच साल की अवधि में लिबर्टी ग्लोबल को अनुमानित रूप से 1.5 अरब यूरो की सेवाएं प्रदान करेगी और आठ साल पूरे होने तक यह सौदा कुल 2.3 अरब यूरो का हो जाएगा।

दोनों पक्षों ने शुरुआत में पांच साल का समझौता किया है, जिसे आठ साल और उससे बाद भी बढ़ाने का विकल्प रखा गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ समझौते के लिए विनियामक की अनुमति ली जाएगी और प्रासंगिक कार्य परिषदों के साथ परामर्श किया जाएगा।’’

लिबर्टी ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक फ्राइस ने कहा कि इंफोसिस के साथ सहयोग को मजबूत करने और विस्तार करने से समाधानों को कई बाजारों तक पहुंचने तथा अधिक ग्राहकों को सकारात्मक अनुभव देने का मौका मिलेगा।

इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने बयान में कहा, "कंपनी इसको लेकर उत्साहित है। यह नवाचार की हमारी संयुक्त यात्रा में एक नया अध्याय रचेगा। हमारे वैश्विक परिचालन की ताकत से सभी बाजारों में व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू