देश की खबरें | हर्षवर्धन ने कोविड-19 से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ सदस्यों से मिलजुलकर काम करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्यों से कहा कि कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलजुलकर काम करने की जरूरत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्यों से कहा कि कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलजुलकर काम करने की जरूरत है।

हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ के सदस्यों से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबद्धताओं को प्रभावी और सक्षम तरीके से पूरा करने के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना का बड़ा फैसला, बिहार में 30 से 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.

डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के नाते कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो के पांचवें विशेष सत्र की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने महामारी से मुकाबले के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहन संवेदना प्रकट की और निस्वार्थ तरीके से लगातार लड़ रहे लोगों के प्रति भी सम्मान जताया।

कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए वैश्विक संकट का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ये ऐसी बाध्यकारी परिस्थितियां हैं जिन्होंने हम सभी को डिजिटल तरीके से मिलने के लिए विवश किया है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारों, उद्योग जगत और परमार्थ संस्थाओं को जोखिम, अनुसंधान, उत्पादन और वितरण के लिए संसाधनों का सम्मुचय करना चाहिए, लेकिन इस शर्त के साथ कि सभी को सम्मान मिलना चाहिए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर्षवर्धन के हवाले से कहा, ‘‘मौजूदा महामारी जैसी सभी चुनौतियों में साझा प्रतिक्रिया की अपेक्षा होती है क्योंकि ये साझा खतरे होते हैं और इनमें साझा कार्रवाई की आवश्यकता होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\