एजेंसी न्यूज

वरिष्ठ डॉक्टरों का एक दल कर सकता है बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद का दौरा

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बहुत ही अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम भेजने का अनुरोध किया है।

वरिष्ठ डॉक्टरों का एक दल कर सकता है बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद का दौरा
जमात

अहमदाबाद, छह मई एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया समेत दिल्ली और मुम्बई के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम के अहमदाबाद का दौरा करने की संभावना है, जहां कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की उच्च दर है। गुजरात सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बहुत ही अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम भेजने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद की कोविड-19 मृत्यु दर 6.1 है, जो 3.3 के राष्ट्रीय औसत से करीब-करीब दोगुनी है।

अहमदाबाद में अबतक कोरोना वायरस से 4425 लोग संक्रमित हुए हैं और इससे 273 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘भारत के शीर्ष डॉक्टर गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार करने और टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के कर्मियों का मार्गदर्शन करेंगे।’’

अधिकारियों के मुताबिक इस टीम में डॉ. गुलेरिया के अलावा नयी दिल्ली के ही अपोलो अस्पताल के डॉ. राजेश चावला और मुम्बई के मशहूर फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित पंडित के इस टीम का हिस्सा होने की संभावना है।

सरकार ने इन डॉक्टरों के आने की ठीक-ठीक तारीख की अभी घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).