देश की खबरें | लॉकडाउन के बाद पहली बार खुले अलीपुर चिड़ियाघर में 700 लोग आए: निदेशक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीपुर वन्य प्राणि उद्यान सात महीने तक बंद रहने के बाद फिर से खुला और पहले ही दिन 700 से अधिक लोग उद्यान घूमने आए। चिड़ियाघर के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, तीन अक्टूबर अलीपुर वन्य प्राणि उद्यान सात महीने तक बंद रहने के बाद फिर से खुला और पहले ही दिन 700 से अधिक लोग उद्यान घूमने आए। चिड़ियाघर के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चिड़ियाघर के निदेशक आशीष सामंत ने कहा कि शुक्रवार को 700 लोग चिड़ियाघर आए।
सामंत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आगंतुकों की यह संख्या भी उत्साहजनक है। देश के सबसे पुराने चिड़ियाघर के टिकट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से बेचे गए थे।
रॉयल बंगाल टाइगर, हाथी, हिप्पो, जेब्रा, चिंपैंजी और अन्य जानवरों के बाड़ों के इलाके तक प्रवेश की इजाजत दी गई थी। इसके बावजूद वहां कोई भीड़ नहीं थी क्योंकि कर्मचारियों ने लोगों को आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी को भी हाथ से छूने से मना कर रखा था।
सामंत ने कहा कि आगंतुक शनिवार को भी आ रहे हैं, लेकिन अभी कोई निश्चित आंकड़ा नहीं मिल सका है।
महामारी से पहले हर रोजाना लगभग 4000-6000 आगंतुक चिड़ियाघर आते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)