देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,770 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 12 अगस्त लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,770 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक नौ मौतें हुई हैं, जबकि 1,255 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि कारगिल में संक्रमण के 28 नए मामलों का पता चला है, जबकि लेह जिले में 25 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में अब तक सामने आए 1,770 मामलों में से 931 कारगिल में और 839 मामले लेह में सामने आए, कारगिल में कोविड-19 के 742 मरीज (82 प्रतिशत) और लेह में 513 (61 प्रतिशत) ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 506 है, जिनमें से 321 लेह में और 185 कारगिल में हैं।

लेह जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच रोगियों की मृत्यु हो गई, वहीं कारगिल जिले में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई।

कृष्ण नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू