देश की खबरें | राजस्थान: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारन जिले में 19 वर्षीय युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद नाजुक अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, 12 अगस्त राजस्थान के बारन जिले में 19 वर्षीय युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद नाजुक अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र में हुई।

शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कजोड़मल के अनुसार दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा था और उसे मंगलवार की रात बारन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची को कोटा स्थित जे के लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर को बच्ची की एक सर्जरी की गई तथा दो और सर्जरी की जाएगी।

शाहाबाद के थाना प्रभारी हरि प्रसाद राणा ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची आदिवासी समुदाय की है और वह मंगलवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, जब नशे में धुत आरोपी ने उस पर हमला किया।

राणा ने कहा कि आरोपी भी उसी समुदाय का है।

उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को ‘माबारी केंद्र’ के भीतर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर आई तब उसके परिवार वालों ने मंगलवार की रात पुलिस थाने में संदिग्ध के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

राणा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\