एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के गुना में तालाब में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के गुना में तालाब में नहाने गए दो नाबालिग भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के गुना में तालाब में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत

गुना (मप्र), दो जुलाई मध्यप्रदेश के गुना में तालाब में नहाने गए दो नाबालिग भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना गुना से 20 किलोमीटर दूर बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में हुई।

बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि सतनपुर के एक तालाब में दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।"

गांव के सरपंच जितेंद्र तोमर ने कहा कि सतनपुर निवासी भानू राजपूत के बेटे विक्रम (13) और लड्डू (11) बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के ही नजदीक स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान विक्रम और लड्डू काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकले तो उनके साथ तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को सूचित किया।

तोमर ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को पानी से बाहर निकाला और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुना में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है और इस वजह से क्षेत्र के नदी और तालाब भरे हुए हैं।

सं ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).