विदेश की खबरें | ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा ने रूस पर वायरस टीके की जानकारी में सेंध लगाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीन देशों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हैकिंग करने वाला समूह ''एपीटी29'' कोरोना वायरस के टीके को विकसित करने में जुटे अकादमिक और चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों में हैकिंग (डिजिटल सेंधमारी) कर रहा है। साथ ही कहा कि कोजी बियर नाम से भी पहचाने जाने वाला यह समूह रूस की खुफिया सेवा का हिस्सा है।

तीन देशों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हैकिंग करने वाला समूह ''एपीटी29'' कोरोना वायरस के टीके को विकसित करने में जुटे अकादमिक और चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों में हैकिंग (डिजिटल सेंधमारी) कर रहा है। साथ ही कहा कि कोजी बियर नाम से भी पहचाने जाने वाला यह समूह रूस की खुफिया सेवा का हिस्सा है।

खुफिया अधिकारी लगातार हो रही इस सेंधमारी को बौद्धिक संपदा की चोरी के तौर पर देख रहे हैं। वे इसे टीके के अनुसंधान में केवल रूकावट नहीं मानते हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर हुए 257,914, अबतक 5 हजार 426 संक्रमितों की हुई मौत.

ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र ने इस बाबत घोषणा की, जिसने अमेरिका और कनाडा के विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या कोई सूचना वाकई में चोरी की गई लेकिन राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र ने कहा कि माना जाता है कि किसी की व्यक्तिगत गोपनीय सूचना के साथ समझौता नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो फिर पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, इस देश में अब तक 75 हजार 366 लोगों की महामारी से हुई मौत.

वाशिंगटन ने कोजी बीयर हैकिंग समूह के बारे में पहचान की थी कि यह कथित तौर पर रूसी सरकार से संबंधित दो हैंकिंग समूह में से एक है।

इसने डेमोक्रटिक नैशनल कमेटी के कम्प्यूटर नेटवर्क में सेंधमारी की थी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ईमेल चोरी किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\